Tap to Read ➤

आज का राशिफल 2 फरवरी 2023

आज का राशिफल 2 फरवरी 2023
माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि वाला दिन गुरुवार का है। आज एक बहुत ही खास दिन है। क्योंकि आज आर्द्रा नक्षत्र के साथ धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्यदेव मकर राशि में विराजमान हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है।

मेष राशिफल

अधीनस्थ कर्मचारियों, पड़ोसियों आदि से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ राशिफल

दूसरों का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुओं में वृद्धि होगी।


मिथुन राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।


कर्क राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है।


सिंह राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत आएगी और उपहार या सम्मान में बढ़ोतरी होगी।


कन्या राशिफल

सरकार से सहयोग मिल सकता है। सम्मान में वृद्धि होगी। माता या पिता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।


तुला राशिफल

समस्या का समाधान होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। बुद्धि से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक राशिफल

अनावश्यक उलझनें रहेंगी। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।


धनु राशिफल

ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सरकारी सत्ता का सहयोग आपको मिल सकता है।


मकर राशिफल

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी होगी। खानपान में सावधानी बरतें। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।


कुंभ राशिफल

अनुरक्ति। आर्थिक दबाव रहेगा। वैराग्य की स्थिति रहेगी। देवता के प्रति आस्था। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मीन राशिफल

परिवार के सदस्य को तनाव मिल सकता है। झल्लाहट से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें।